रात गुनगुनी हो रक्खी थी। लग रहा था मानो बूंद बूंद तपिश इकट्ठा करके एक छाव बना रही हो मेरे लिए। इतने में बारिश आया। दरवाज़ा खोलते वक़्त थोड़ी सी ही आवाज़ की थी उसने के में चौंककर मुड़ी। देखा तो वह दूर खड़ा था। मेरे तपिश के छाते को घेरे हुए वह लहराता गिर रहा था। इतना आनमना, इतना सौंधा, इतना ख़ामोश, की ध्यान से न देखे तो फ़हमी हो के कोहरा हैं। में उसे छूना चाहती थी। हाथ बढ़ाया। मेरे साथ, मेरे तपिश ने भी हाथ बढ़ाया। यूं ....... में आगे बढ़ती, कोहरा पीछे हटता। रेगिस्तान रात को बाहर नहीं निकला करते। सराब दिखने लगते हैं। में तपती, जलती, देखती रही, और बह मुझे बिना छुए, बस घेर घेर कर नाचे जा रहा था। बदतमीज़! सुबह उठी तो देखा कोहरा घना था.. तभी भी बेशरम वहीं दूर बूत बनके खड़ा था। गए रातके भीगे पत्ते जैसा बूत। आखि़र चाहता क्या हैं? कुछ ही देर में, मैं छत पर थी। अपनी तपिश उछालकर, उसकी आंखों में आंखें डालने। पता चला रेगिस्तान को पास देखकर, बह खुद ही बेबाक पड़ा था। पता चला मुझे मनाना था उसे। अपने रेगिस्तान में बरसात बुलाना था मुझे। मेरी तपिश से रूठकर वह दूर खड़ा रहा। मैंने तपिश के लफ...