हर आसमानी कमरे का एक अंधेर सा कोना होता हैं। जहा कोई फूल, कोई चेहरा नहीं कोई हाथ, कोई आइना नहीं बस गुंदी, मस्लिसी एक आह की गठरी में, सांसे चलती हैं.. मगर हर अंधेरे कमरे का भी एक आसमानी कोना होता हैं। जहा चेहरे हैं, हस्ती भी, जहा भवरे हैं, कश्ती भी, और एक दाग से सारे जुड़े होते हैं। मेहेज एक दगा से सारे बंधे होते हैं। वहां सांसे चलती नहीं, लेनी पड़ती हैं। सोमाली एक घुटन कि रात अगस्त, २०२०